बाप को हराए थे, बेटा को भी हराएंगे: महेंद्र पाठक

360° Ek Sandesh Live Politics

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू अंचल की कमेटी की भुरकुंडा पार्टी कार्यालय में हुई बैठक
Ketu Singh
भुरकुंडा (रामगढ़):
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू अंचल कमेटी की बैठक रविवार को भुरकुंडा पार्टी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता पोचाई प्रसाद ने की। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, रामगढ़ जिला सचिव विष्णु कुमार, पतरातू अंचल सचिव मनोज कुमार महतो उपस्थित थे। पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि पूरे देश में परिवर्तन की लहर चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद जयंत सिन्हा से हजारीबाग की जनता उब चुकी है। हजारीबाग में लोग विस्थापन का दंश झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अडानी से लेकर कई कॉरपोरेट घराने हजारीबाग में दस्तक दे चुके हैं। लेकिन किसानों को अधिकार नहीं मिले। आम जनता को अधिकार भी नहीं मिला। मोले पर सांसद चुप्पी साधे हुए हैं। श्री पाठक ने कहा कि हजारीबाग के लोग इस बार परिवर्तन का मुड बना चुके हैं। उन्होेने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दो बार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी को हराया है। इस बार हजारीबाग लोकसभा से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बाप को हराया है, बेटा को भी हराएंगे। इस बार भाकपा के उम्मीदवार की जीत निश्चित है। वक्ताओं ने कहा कि 7 नवंबर को क्रांति दिवस की अवसर पर हजारीबाग में बड़ी रैली की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी किसने मजदूर दबे-कुचले लोगों का आवाज बनकर बुलंदी के साथ लगातार लड़ती रही है। आगे भी जनता के जन सवालों को लेकर लड़ाई लड़ती रहेगी। आने वाले दिन में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए एक-एक कार्यकर्ता मैदान में डटेंगे। 7 नवंबर के बाद सभी प्रखंडों में जीबी बैठक, बुथ कमेटी का निर्माण, बुथ कमेटी की बैठक कर चुनाव की तैयारी में लोग लगेंगे। साथ ही 26, ,27 व 28 नवंबर को रांची के राज भवन के समक्ष महापड़ाव होगा। मौके पर परिषद सदस्य नेमन यादव, मनोज पाहन, पप्पू कुमार, नारायण प्रजापति, विनोद बेदिया, अर्जुन, रामेश्वर कुमार यादव, गिरी, राहुल, राजकुमार, ताप्ती, नरेश बेदिया, बिजेंदर मुंडा, अविनाश बेदिया, कुलदीप राम, संजय बेदिया, अनिल बेदिया, सुरेंद्र बेदिया सहित कई लोग मौजूद थें।