बारिश से किसानों के उड़े होश, पहले सूखा की चिंता सताया अब बेमौसम बारिश की मार

States

Eksandeshlive Desk

मेसरा : राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा क्षेत्र में किसानों के बेमौसम बारिश के कारण होश उड़ गए हैं। क्षेत्र में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण धन कटनी व मिंसाई के कार्य भी ठप्प हो गए हैं। जबकि अभी भरखर धन कटनी का समय है,वैसे कई किसान धान को काटकर खलिहान में सरीया कर रख दिए हैं। लेकिन कुछ किसान धान काटकर अपने खेतों में ही छोड़ दिये हैं। वहीं कई किसान ऐसे भी हैं जो अभी खेतों में लगे धान को काट भी नहीं पाए हैं।बता दें कि रांची समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में चक्रवर्ती तूफान मिचौंग के कारण दो दिनों से हो रही बारिश के कारण किसानों को धान कटाई और मिंसाई में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बारिश होने से खेतों में पानी भी जम जा रहा है। जिस कारण विभिन्न प्रकार के लगे फसल भी बर्बाद होने के कगार पर हैं। इतना ही नहीं लगातार हो रही बारिश के कारण किसान अपने कार्यों को भी निपटा नहीं पा रहे हैं। वहीं रोज मजदूरी करने वाले महिला-पुरुष मजदूर भी मजदूरी नहीं कर पा रहे हैं। बारिश के कारण लोग अपने-अपने घरों में हीं दुबककर और सिमटकर रह गए हैं। वहीं बारिश थमते ही ठंढ के बढ़ने की पूरी संभावना बढ़ गई है।