बारिश से तापमान में तीन डिग्री की कमी, 19 तक रहेगी गर्मी से राहत

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश से तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और न्यूनतम तापमान गिरकर 17.9 डिग्री हो गया। रांची में पिछले 24 घंटों के दौरान 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। अप्रैल माह में नवम्बर-दिसंबर जैसी स्थिति रही।

मौसम विभाग ने 19 अप्रैल तक राज्य भर में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जतायी है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि काल बैसाखी के कारण मौसम का यह रुख देखने को मिल रहा है। वहीं बुधवार को रांची में तापमान 30.7, जमशेदपुर में 33 डिग्री, डालटेनगंज में 36.6 और बोकारो में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।