बीएयू में सांस्कृतिक महोत्सव उमंग का हुआ आयोजन

360° Ek Sandesh Live

By Sunil

रांची: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के रांची कृषि महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव उमंग 2026 का आयोजन 29 – 30 अप्रैल को आरएसी प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीज एंव प्रक्षेत्र निदेशक डॉ शम्भूनाथ कर्मकार ने महोत्सव के नाम ‘उमंग’ को परिभाषित करते हुए विद्यार्थियों के जीवन में पाठ्येतर गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला एवं उपस्थित विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। निदेशक अनुसंधान डॉ पीके सिंह ने कहा कि छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली अंतर विश्वविद्यालय प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए खुद को तैयार करना चाहिए।
इस दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव में संगीत, नृत्य, रंगमंच, ललित कला, साहित्यिक विधाओं से संबंधित 18 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 80 से भी अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। महोत्सव के पहले दिन आॅन द स्पॉट पेंटिंग, कार्टूनिंग, कोलाज, पोस्टर, क्ले मॉडलिंग, रंगोली, मोनो एक्टिंग, स्कीट, एक्सटेंपोर स्पीच, वाद विवाद, एलोक्यूशन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Spread the love