News by Sunil
रांची: भाजपा सड़कों पर राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रही है। महिला आरक्षण विधेयक के पूरे प्रकरण के लिए महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेस्ट ड्रामा आॅफ द ईयर का अवार्ड देती है। उक्त बातें पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पर भाजपा की ओर से फैलाये जा रहे भ्रम। इससे पहले महिला कांग्रेस द्वारा पोस्टकार्ड जारी कर 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने साथ ही साथ इसमें ओबीसी महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान करने की मांग की गई थी। जब महिला आरक्षण विधेयक 2023 में पारित हो चुका है तब विशेष सत्र में कौन सा बिल लाया गया था,दरअसल महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के नाम पर परिसीमन का बिल पारित करने की मंशा भाजपा की थी। 3 साल पहले पारित कानून का गजट नोटिफाई नहीं किया गया। 2023 में पारित विधेयक में केंद्र ने नई जनगणना और परिसीमन के बाद विधेयक लागू करने की बात कही थी अब 2011 की जनगणना की जरूरत क्यों पड़ रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा जातिगत जनगणना कराकर महिलाओं को उनका अधिकार नहीं देना चाहती,अगर मंशा साफ है तो अविलंब 2023 में पारित विधेयक के आधार पर महिलाओं को उनका हक दे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि महिला आरक्षण के संदर्भ में भाजपा द्वारा फैलाये जा रहे हैं भ्रम के खिलाफ महिला कांग्रेस देशभर में अभियान चलाएगी। महिला आरक्षण विधायक पर भाजपा द्वारा बोले जाने वाले झूठ के खिलाफ 10 लाख पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। अनुपमा सिंह विभिन्न तिथियों में संवाददाता सम्मेलन करेंगी तथा 6 मई को लोक भवन के समक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस के द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने कहा कि मोदीजी प्रधानमंत्री पद का इस्तेमाल भ्रम फैलाने में कर रहे हैं।
