बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सांसद उम्मीदवार को जिताने का लिया संकल्प

360° Ek Sandesh Live Politics

अजय राज
प्रतापपुर(चतरा):
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को प्रतापपुर राजगढ़ परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बिनोद कुमार सौण्डिक व संचालन महामंत्री सतेंद्र पासवान के द्वारा किया गया।उक्त बैठक में प्रतापपुर मंडल मे निवास करने वाले भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी,मंडलपदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी,शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक, बूथ संयोजक के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।इस दौरान हर बूथ पर पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया।इसके लिए बुधवार से विभिन्न शक्ति केन्द्र के प्रभारी लाभार्थी सम्पर्क अभियान में तेजी लाने के अभियान पर निकलेंगे।बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं व प्रभावशाली लोगों के साथ बैठक कर लाभार्थियों के घर जाकर उनका हालचाल लेंगे।साथ हीं नए मतदाता,स्वयं सहायता समूह से संपर्क, प्रत्येक बूथ पर वोट बढ़ाने और माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम के लिए समर्थकों को प्रेरित किया जायेगा। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 10 प्रतिशत मत बढ़ाने के लिए नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्र में लाभार्थी व आमजन से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों से अवगत करायें। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एक बार फिर से मोदी सरकार के लिए चतरा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को भारी मत से विजय दिलाना है। उन्होंने उपस्थित मंडलपदाधिकारीगण व सभी मोर्चा अध्यक्षों को क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने को कहा।बैठक को पलामु प्रमंडल प्रभारी भूपेंद्र मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष सुजित जायसवाल, तिलेश्वर राम,प्रमुख प्रतिनिधि कपिल पासवान,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिनोद प्रसाद,मंडल उपाध्यक्ष अजित कुमार पाण्डेय,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

Spread the love