बीसीआई टाइटेनियम की बैठक में कारोबार विस्तार की बनी रणनीति

Business

Eksandeshlive Desk

रांची: बीसीआई टाइटेनियम की बिजनेस बैठक शनिवार को करमटोली स्थित सेलेब्रेशन हॉल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने की। इस दौरान सदस्यों के बीच बिजनेस नेटवर्किंग, रेफरल बिजनेस और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक रामाधीन ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में मजबूत नेटवर्किंग और आपसी सहयोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सदस्यों से एक-दूसरे के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और उपलब्ध बिजनेस अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।

मेंटर किशोर मंत्री ने कहा कि रेफरल बिजनेस को बढ़ावा देकर सदस्य एक-दूसरे के व्यवसाय को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने वन-टू-वन कार्यक्रम और रेफरल पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे का सहयोग जरूरी है। सहयोग के माध्यम से ही सभी सदस्य अपने कारोबार और व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने सदस्यों से नियमित रूप से आपसी संपर्क बनाए रखने और नए बिजनेस अवसरों की पहचान करने की अपील की। बैठक में बीसीआई के निदेशक धीरज ग्रोवर, शिव कुमार, रमेश कुमार एवं अजय कुमार ने भी नेटवर्किंग के माध्यम से व्यापार को विस्तार देने और संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। लाइव प्रेजेंटेशन पवन अग्रवाल और स्क्रीन प्रेजेंटेशन प्रह्लाद अग्रवाल ने दिया। वहीं, सदस्यों ने अपने-अपने व्यवसाय से जुड़ी जानकारी साझा की तथा संभावित ग्राहकों और बिजनेस रेफरल को लेकर विचार-विमर्श किया। नए विजिटर्स ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में रेफरल बिजनेस काफी महत्वपूर्ण है और इसके माध्यम से व्यवसाय को नई दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम में बीसीआई टाइटेनियम के उपाध्यक्ष संतोष सोनी, सचिव सुदर्शन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमिताभ भेंगरा, हिमानी गुप्ता, डॉ. शिप्रा साह, रीता पाठक, शिल्पी केजरीवाल, रुचि मुक्ता, कृष्ण अग्रवाल समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

Spread the love