बिहार सेवा रत्न अवॉर्ड के लिए आवेदन 15 मार्च तक

360° Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: विश्व सेवा परिषद की ओर से बिहार सेवा रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा। संगठन की ओर से शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, के अलावा अन्य सामाजिक व सांस्कृतिक के सेवाभावी कार्य के लिए योग्य प्रतिभागियों को अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
इसके लिए 15 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। विश्व सेवा परिषद बिहार प्रदेश के अध्यक्ष सुखेन्द्र यादव ने बताया कि अवॉर्ड के लिए सरकारी कर्मचारी, संबंधित यूनिट के अधिकारी व गैर सरकारी क्षेत्र के व्यक्ति व संस्था, संबंधित इलाके के मुखिया, वार्ड पार्षद, मेयर, उपमेयर, विधायक व सांसद से किए गए कार्य के संबंध में अनुशंसा करा कर संगठन को भेज सकते हैं। या मोबाईल नबंर- 7209697789 पर सम्पर्क कर सकते है।