बलिदान दिवस पर याद किए गए शहीद सुनील महतो

360° Education Ek Sandesh Live Religious

sunil Verma

रांची : हरमू स्थित आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित की गयी । मौके पर पूर्व झारखंड आंदोलन के अगुआ नेता वीर शहीद सुनील महतो के बलिदान दिवस पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत नवनियुक्त आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा और प्रदेश महासचिव विशाल महतो को सम्मानित किया गया। वही छात्र संघ के विस्तार और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को सरकार ने दरकिनार कर राज्य के लाखों छात्रों की भावनाओं से खेलने का काम किया है। सरकार जब तक इस मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से नहीं करती है तब तक आजसू शांत नहीं बैठेगी। बैठक में मंच संचालन जमाल गद्दी ने की जबकि धन्यवाद दीपक दुबे ने की। इस दौरान हरीश कुमार, गौतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, विशाल विशाल महतो, गजाधर महतो, चेतन प्रकाश, अरविंद महतो, देवा महतो,राजकिशोर महतो राहुल तिवारी, दीपक दुबे,अभिषेक शुक्ला,संतोष तांती, कुंवर महतो,बिमलेश मंडल,विशाल प्रजापति, केशव पाठक, विजय महतो,आशुतोष सिन्हा, जय कुमार, राजेश सिंह, आनंद कुमार,बबलू कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।