बरही/हजारीबाग। थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व के अवसर पर शांति व विधि-व्यवस्था बनी रहे, इसको लेकर गुरुवार को एसपी के निर्देश पर बरही पुलिस ने धनबाद रोड़ में मॉक ड्रिल किया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ व दंगे जैसी स्थिति को नियंत्रित करने का अभ्यास किया। मॉकड्रिल के माध्यम से दिखाया गया कि उपद्रवियों की भीड़ को किस पुलिस द्वारा किस तरह नियंत्रित किया जा सकता है। भीड़ में पुलिस ने वाटर कैनन, अश्रु गैस, लाठीचार्ज व फायरिंग के माध्यम से भीड़ को तितर-बितर करने का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल कार्यक्रम सार्जेंट मेजर कुमार देवव्रत व बरही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में किया गया।
