बस की टक्कर से महिला घायल

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: जगन्नाथपुर मेला परिसर में हुई बस दुर्घटना की सूचना मिलने पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने दुर्घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया तथा इस दुर्घटना में घायल बरझोपड़ी, नायक मोहल्ला निवासी मुन्नी देवी का कुशलक्षेम रिम्स अस्पताल में जाकर जाना। श्री शाहदेव ने कहा की वे घायल मुन्नी देवी को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं। उनकी संवेदना घायल व उनके परिवार के साथ है।