ईसीआई का बड़ा फैसला, विधानसभा चुनाव और उपचुनावों में मतदान केंद्रों पर मिलेंगी खास सुविधाएं

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने मतदाताओं के अनुभव को सुखद और सुगम बनाने के लिए ‘न्यूनतम सुविधाएं’ (एएमएफ) और ‘मतदाता सहायता’ को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। चुनावी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कुल 2,18,807 मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं […]

Continue Reading

सरकार के मुखिया के तौर पर नरेंद्र मोदी ने रचा कीर्तिमान, वरिष्ठ नेताओं ने मील का पत्थर बताया

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार 8,931 दिनों तक सरकार के मुखिया के रूप में सेवा का नया कीर्तिमान रच दिया है। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के इसी तरह के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अमित शाह, राजनाथ सिंह और रेखा […]

Continue Reading

भारतीय रेल ने रनिंग स्टाफ के भत्तों में किया इजाफा, लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर सहित हजारों कर्मियों को लाभ

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : भारतीय रेल ने अपने रनिंग स्टाफ के कल्याण को मजबूत करते हुए किलोमेट्रेज भत्ता और किलोमेट्रेज के स्थान पर दिए जाने वाले भत्ते (एएलके) की दरों में व्यापक वृद्धि की है। यह संशोधन 1 जनवरी 2024 से लागू माना जाएगा, जो महंगाई भत्ते (डीए) के 50 प्रतिशत तक पहुंचने के […]

Continue Reading

मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बातचीत, बुनियादी ढांचे पर हमले की निंदा की

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में पिछले 22 दिनों से जारी सैन्य संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से शनिवार को टेलीफोन कर बातचीत की और ईद एवं नवरोज़ की बधाई दी। मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह त्योहारों का मौसम पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता […]

Continue Reading

देश के समाचार जगत में अप्रत्याशित घटना : यूएनआई के मुख्यालय से पत्रकारों-कर्मचारियों को पुलिस ने बलपूर्वक बाहर निकाला, परिसर सील

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : देश के समाचार जगत में शुक्रवार देर शाम एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई) के परिसर को दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के सैकड़ों जवानों के साथ पत्रकारों कर्मचारियों पर बल प्रयोग करके खाली करा लिया गया। पिछले कई दशकों से संसद मार्ग से […]

Continue Reading

पश्चिम एशिया सैन्य संघर्ष : विदेश मंत्रालय ने कहा-भारत की जमीन से ईरान पर हमले की अनुमति का दावा फर्जी

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष के बीच भारत ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल उस दावे को पूरी तरह खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका को भारत की जमीन से ईरान पर हमले के लिए अनुमति दी गई है। मंत्रालय ने इसे भ्रामक और निराधार […]

Continue Reading

सड़क हादसे में फरसा वाले बाबा की मौत पर भीड़ ने किया पथराव, सेना ने संभाला मोर्चा

तीन घंटे बाद खुला दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग का जाम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया सामान्य सड़क हादसा Eksandeshlive Desk मथुरा : उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले की कोसीकलां थाना क्षेत्र में फरसा वाले बाबा से मशहूर गौ सेवक चंद्र शेखर की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके मौत के बाद बिगड़े तनावपूर्ण माहौल […]

Continue Reading

आंध्र प्रदेश : विजयनगरम में चलती बस में लगी आग, ओडिशा के कांग्रेस विधायक सहित 37 यात्री बाल-बाल बचे

Eksandeshlive Desk हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिला में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक निजी यात्री बस में अचानक आग लग गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 37 यात्री सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना रामभद्रपुरम मंडल के तारापुरम के […]

Continue Reading

पश्चिम एशिया संकट केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय : राजनाथ

Eksandeshlive Desk हल्द्वानी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया एक संकट के दौर से गुजर रही है। पश्चिम एशिया में लगातार हमले हो रहे हैं और यह केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि बल्कि पूरे विश्व के लिए […]

Continue Reading

दिल्ली में तरुण हत्याकांड मामले में राहुल गांधी ने की भाईचारा बनाए रखने की अपील

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन 26 वर्षीय तरूण खटीक की हत्या के मामले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोगों से बहकावे में आए बिना आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। राहुल ने गुरुवार को […]

Continue Reading