चाय पर चर्चा कार्यक्रम : रक्षा राज्य मंत्री ने वन नेशन-वन इलेक्शन पर किया विचार विमर्श

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रविवार को मोरहाबादी स्थित संकल्प शुक्ला पार्क और ऑक्सीजन पार्क में मॉर्निंग वॉक के साथ चाय पर चर्चा की। उन्होंने खुद भी चाय पी और वहां मौजूद स्थानीय लोगों को भी चाय पिलवायी। इस दौरान प्रमुख रूप से वन नेशन-वन इलेक्शन पर प्रबुद्धजनों के साथ संवाद हुआ। इस संवाद में रक्षा राज्य मंत्री ने वन नेशन-वन इलेक्शन के लागू होने से देश में होने वाले लाभ से प्रबुद्धजनों को अवगत कराया। प्रबुद्धजनों ने रक्षा राज्य मंत्री के समक्ष इस व्यवस्था के लागू होने को लेकर अपनी सहमति जताई।

संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश कई बड़े सुधारों का गवाह बन रहा है। उसमें एक सुधार चुनावी व्यवस्था को लेकर भी है। उन्होंने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन एक ऐसा प्रस्ताव है, जिसमें भारत में सभी चुनाव, चाहे वह लोकसभा के लिए हों या राज्य विधानसभाओं के लिए, एक ही समय पर करवाये जाएंगे। एक ही समय पर चुनाव होने से खर्च में कमी आ आएगी। उस धन का उपयोग विकास कार्यों में हो सकेगा। सरकारी कामकाज में बार-बार चुनावों के कारण होने वाले व्यवधान कम हो सकेंगे। सरकारें बिना चुनावी दबाव के लंबी अवधि के लिए नीतियां बना सकेंगी। यह समाज और राष्ट्र के हित में लिया जाने वाला कदम है।

Spread the love