चेकिंग के सी टी ए एवं ट्रैकमैन के साईकिल एलाउंस के एरियर का भुगतान भी जल्द होगा: ईसीआरकेयू
Eksandeshlive Desk
धनबाद: धनबाद मंडल के चेकिंग शाखा के रेलकर्मियों के अपग्रेडेशन प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका लाभ संबंधित रेलकर्मियों को दे दी जाएगी। उक्त जानकारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ( ईसीआरकेयू ) के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ के वर्किंग कमिटी मेम्बर मो ज़्याऊद्दीन ने दी। उन्होंने कहा कि पिछले महीने उन्होंने धनबाद वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी को इस विषय में लिखित प्रतिवेदन देकर अपग्रेडेशन के रूके प्रक्रिया पर आवश्यक एवं त्वरित निस्तारण करने का आग्रह किया था। इसपर कार्यवाही करते हुए उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर वाणिज्य और परिचालन विभाग के मंडलीय अधिकारियों के बीच वार्ता कर मामले को हल करने के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। जल्द ही, इसे अंतिम रूप देते हुए लागू किया जाएगा।
मो ज़्याऊद्दीन ने यह भी बताया कि चेकिंग के साथियों के सी टी ए के एरियर तथा ट्रैक मेन्टेनर्स के साईकिल एलाउंस के एरियर की भी गणना अंतिम चरण में है। संबंधित विभागीय अधिकारी और वित्तीय अनुमोदन के बाद इसके भी भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। ईसीआरकेयू अपनी ओर से सभी के समस्याओं के निराकरण और परिलाभों को संबंधित कर्मचारियों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा।
