छह साल पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई: पाकरटाँड़ पुलिस ने 8 वारंटियों को दबोचा

Crime Ek Sandesh Live

AMIT RANJAN

सिमडेगा: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पाकरटाँड़ थाना पुलिस ने वर्ष 2020 के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे आठ अजमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को बुधवार 8 जुलाई 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पाकरटाँड़ थाना कांड संख्या 12/2020 (दिनांक 16 अगस्त 2020) से जुड़े मामले में भारतीय न्याय संहिता की पूर्ववर्ती धाराओं 341, 323, 353, 427, 147, 149, 188, 269, 270 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 54 के तहत दर्ज मामले में अजमानतीय वारंट जारी था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने लगातार छापेमारी और सत्यापन अभियान चलाकर सभी आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विपिन टोप्पो, प्रशांत बेक उर्फ प्रसन्न बेक, नीलम तिर्की उर्फ लिलम तिर्की, सुकरा तुरी, गणेश माँझी उर्फ गणेश तुरी, आलोक तिर्की, संजू बा उर्फ संजय बा तथा इस्माइल बाड़ा शामिल हैं। सभी आरोपी पाकरटाँड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं।

Spread the love