चिन्मय मिशन की ओर से पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

360° Education Ek Sandesh Live

sunil Verma
रांची:
कैंब्रियन पब्लिक स्कूल कांके रोड में शुक्रवार को चिन्मय मिशन रांची द्वारा प्रायोजित गीता पाठ प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों के बीच पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यालय स्तरीय, नगर स्तरीय एवं जिला स्तरीय यह प्रतियोगिता चार वर्गों में विभाजित थी, जिसमें विद्यालय के कुल 1005 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 57 छात्रों ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। नगर स्तरीय प्रतियोगिता में चार छात्रों ने प्रथम, चार छात्रों ने द्वितीय, चार छात्रों ने तृतीय एवं 15 छात्रों ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं की छात्रा लेख्या गुरुमूर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। मौके पर प्राचार्या डॉ नीता पांडेय ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि गीता पाठ से छात्रों के मन को शांति मिलती है, जिससे एकाग्रता एवं आत्मबल की वृद्धि होती है। इसलिए विद्यालयों में गीता पाठ अवश्य होना चाहिए। चीफ कोआॅर्डिनेटर आशा राज ने कहा कि गीता पाठ आत्मनियंत्रण में सहायक होता है, अत: छात्र प्रतिदिन इसका अभ्यास किया करें। इस अवसर पर प्रतियोगिता की कोआॅर्डिनेटर सुचित्रा सिन्हा एवं शिक्षक अभय नाथ मिश्र, इभा रानी एवं सुषमा तिवारी मौजूद थे।