News by Mustaffa
रांची: ओरमांझी (ग्राम कुल्ही) की रहने वाली 14 वर्षीय वैदीका कुमारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। वह बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी में अपनी फुआ के घर रहकर कक्षा 8 में पढ़ाई कर रही थी। 16 जुलाई 2026 की शाम करीब 4:00 बजे वह बिना बताए घर से निकल गई। परिजनों के अनुसार,पढ़ाई को लेकर फुआ द्वारा टोकने पर वह उदास थी और अपने गांव जाने की बात कह रही थी,जिसके बाद से वह लापता है। उसकी मां लक्ष्मी देवी ने बरियातू थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वैदीका का रंग सांवला,कद 4 फीट 9 इंच है और वह हरे रंग का शर्ट-ट्राउजर व काले रंग की चप्पल पहने हुए है। किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर परिजनों के मोबाइल नंबर 9123113479 या 9065225727 पर सूचित करने की अपील की गई है।
