हजारीबाग: द ग्रेट खली की एक झलक पाने को उमड़ी भीड़

Business

Eksandeshlive Desk

हजारीबाग: शहर के पंचमंदिर चौक पर शुक्रवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब विश्व प्रसिद्ध पहलवान और डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व रेसलर द ग्रेट खली पहुंचे। उनकी एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीर लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। खली यहां ‘श्याम सुंदर चांदी वाला’ के एक्सक्लूसिव सिल्वर शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उनके आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

उद्घाटन समारोह के दौरान खली को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उनके पहुंचते ही आयोजन स्थल पर लोगों की भीड़ बढ़ गई। शोरूम में चांदी के आभूषणों के साथ देवी-देवताओं की चांदी से निर्मित मूर्तियां और अन्य उत्पाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। शोरूम प्रबंधन के अनुसार, ग्राहकों को यहां विभिन्न प्रकार के चांदी के उत्पादों की रेंज मिलेगी। प्रबंधन ने हॉलमार्क युक्त चांदी के आभूषण उपलब्ध कराने का भी दावा किया है। शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए 10 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की गई है। द ग्रेट खली की मौजूदगी ने लोगों में उत्साह भर दिया।

Spread the love