Eksandeshlive Desk
रांची: भारत के प्रखर राष्ट्रवादी साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन ‘संपर्क क्रांति परिवार’ के द्वारा महिला श्री शक्ति स्वरूपा भारत के दिव्य विभूतियों के रूप में डॉक्टर रजनी शर्मा ‘चंदा’ का चयन शिक्षा ,चिकित्सा, साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किया गया है। यह कार्यक्रम लाजपत भवन ऑडिटोरियम, लाजपत नगर, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। मूलतः बिहार की और रांची, झारखंड में रहने वाली डॉ रजनी शर्मा जिन्होंने बच्चों के बौद्धिक क्षमता के विकास पर अपना शोधकार्य किया है। वह महिला तथा बाल कल्याण के लिए समाज में सेवा कार्य करती रहती हैं। होम्योपैथी बायोकेमिक चिकित्सा के क्षेत्र में निःशुल्क परामर्श कैंप के आयोजन के द्वारा जनकल्याण का कार्य करती हैं। सैन्यकर्मियों को निःशुल्क परामर्श देती हैं। डॉ रजनी स्वर्णिम कला कुंज मंच की संस्थापक हैं और साहित्य के क्षेत्र में उनकी विशेष उपलब्धियां हैं। इन उपलब्धियों को देखते हुए ‘संपर्क क्रांति परिवार’ के द्वारा उन्हें ‘राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान 2026’ से राजधानी दिल्ली में सम्मानित किया गया है। मंच संस्थापक शिव विनायक शर्मा, डॉ शशिबाला, पद्मजा, विकास कुमार वैद्य, योगेश कुमार पटेल, राजवीर कुमार, मेजर जेनरल गोपाल थपलियाल, राष्ट्रीय महासचिव सोमा सर्बजना तथा संपर्क क्रांति परिवार के टीम के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से अपने क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया। यह परिवार नारी शक्ति के प्रति चिंतन, संबल, सहयोग एवं सशक्तिकरण में सदैव से ही अपनी अग्रणी एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहा है।
