धनबाद रेल मंडल की छठवीं स्थाई वार्ता संपन्न

360° Ek Sandesh Live In Depth

कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई

Eksandeshlive Desk

धनबाद: बुधवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन पदाधिकारीओं एवं धनबाद मंडल के रेल शाखा अधिकारियों के साथ स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक मंडल कार्यालय के सभागार में हुई। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह स्थाई वार्ता तंत्र प्रभारी मोहम्मद जियाउद्दीन ने आपातकालीन स्थिति में रेल कर्मचारी या सेवानिवृत कर्मचारियों का रेल से जुड़े निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर इलाज की अनुमति देने, अस्पताल की सभी वार्ड को वाताअनुकूलित करने, दवा एवं डॉक्टर की कमी को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग रखी। यूनियन के पदाधिकारीओं ने मांग रखी की सभी अस्पतालों में अभिलंब एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए एवं आपात स्थिति में रेफर होने पर रेल अस्पताल के द्वारा एंबुलेंस उपलब्ध कराया जाए। धनबाद मंडल के सभी जगह यार्ड एवं रेल कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट हाई मास्ट की व्यवस्था की जाए, रांची/हटिया से बरकाकाना नए रेलखंड पर चालक दल को प्रतिदिन 120 किलोमीटर का भत्ता देने की मांग रखी। यूनियन के अधिकारियों के द्वारा मांग पर कुसुंडा में 11000 वोल्ट तार के नीचे सुरक्षा जाली लगवाया गया पाथ पाथरडिह के अस्पताल में एक समरसेबल पंप लगवाया जाए, चंद्रपुरा रेल कॉलोनी और रनिंग रूम में निर्वाध रूप से पानी की आपूर्ति के लिए नया बोरिंग करके सबमर्सिबल पंप लगाने की मांग रखें। आज के स्थाई वार्ता तंत्र में केंद्रीय अध्यक्ष कामरेड डी के पांडेय,केंद्रीय अपर महामंत्री सह स्थाई वार्ता तंत्र प्रभारी मोहम्मद जियाउद्दीन, केंद्रीय सहायक मंत्री कामरेड ओमप्रकाश, केंद्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष, सोमेन दत्ता, मीडिया प्रभारी एन के खवास एवं 14 शाखायो से आए हुए यूनियन प्रतिनिधि रामरक्षा, सुनील सिंह, आरएन चौधरी, एमपी महतो, पीके सिन्हा, बीके साव, बीके दुबे, आईएम सिंह, आरके सिंह उपस्थित रहे।

Spread the love