By Mustaffa
मेसरा (रांची): बीआईटी मोड़ केदल स्थित मनरखन महतो बीएड कॉलेज परिसर (ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस) में बुधवार को चेयरमैन मनरखन महतो की पूज्य माता राथो देवी की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन मनरखन महतो अत्यंत भावुक हो गए। उन्होंने अपनी मां को नमन करते हुए कहा, आज मैं जीवन के जिस भी मुकाम पर हूँ,वह सब मेरी मां के अटूट आशीर्वाद,संस्कारों व दुआओं का ही प्रतिफल है। मां केवल जन्म ही नहीं देती,बल्कि हमारे पूरे जीवन को सही दिशा और संस्कार भी देती है। उनका दिखाया मार्ग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान संस्थान में एक भावनात्मक माहौल रहा। कार्यक्रम में उर्मिला देवी,मनोज कुमार महतो,मुकेश कुमार,खुशबू सिंह,कृति काजल,मीना कुमारी व पूनम कुमारी सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने स्व. राथो देवी के चित्र व प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
