दो बच्चों को छोड़ प्रेमी से रचाई दूसरी शादी

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

सिल्ली: सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत बनसिया गांव में अपने दो बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ दूसरी शादी रचा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बनसिया गांव निवासी अंकित सिंह मुंडा की शादी वर्ष 2017 में तुंजू बुंडू निवासी स्व मगरू मुंडा की पुत्री पार्वती देवी के साथ मुंडा रीति रिवाज से हुई थी। इसके बाद दोनों से दो बच्चे हुए। वर्तमान समय में पुत्री 6 वर्ष एवं पुत्र करीब डेढ़ बर्ष का है। बताया गया कि पार्वती देवी का बनसिया गांव के ही संतोष मुंडा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछ्ले बर्ष ही दोनों के प्रेम प्रसंग का मामला पंचायत में आया था। पंचायत ने परिवार को टूटने से बचाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन प्रेमी युगल पर इसका कोई असर नहीं हुआ और पार्वती देवी अपने छोटे बच्चे को लेकर प्रेमी संतोष मुंडा के साथ जमशेदपुर चली गई। इधर पिछले दिन दोनों गांव लौट और छोटे बच्चे को भी छोड़कर दोनों ने शादी रचा ली और अपने सगे संबंधियों को भोज भात खिलाया। बताया गया की वर्तमान समय में दोनों ही बच्चों का लालन पालन बच्चों के पिता अंकित सिंह मुंडा ही कर रहे हैं। दो बच्चों को प्रेमी से शादी रचाने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।

Spread the love