शांति व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश
Mustafa Ansari
रांची: दुर्गा पूजा के मद्देनजर बीआईटी मेसरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। इसी कड़ी में सोमवार की संध्या पांच बजे से सात बजे तक मेसरा पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाल कर क्षेत्र का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न सड़कों,चौक-चौराहों,मोहल्लों और पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर थानेदार संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल रहे। बाइक और अन्य वाहनों पर सवार पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर भीड़-भाड़ बढ़ने की संभावना रहती है,ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पूजा में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। फ्लैग मार्च में एसआई अभय कुमार,बसंत कुमार,रामेश्वर वर्मा,एएसआई मंटू सिंह,जुल्फिकार अली,पिंटू हांसदा,संतोष सिंह,हरेन्द्र प्रसाद,शत्रुघन कुमार,निमाई ओझा सहित पुलिस बल शामिल थे।दुर्गा पूजा के मद्देनजर मेसरा में पुलिस ने बाईक से किया फ्लैग मार्च
