दुर्गा वाहिनी ने मनाया सावन झूला महोत्सव

360° Ek Sandesh Live Religious

आयोजन में दिखा सांस्कृतिक एकता और महिला सशक्तिकरण का एक जीवंत झलक

AMIT RANJAN

कोलेबिरा /सिमड़ेगा: सिमड़ेगा जिला के कोलेबिरा में दुर्गा वाहिनी महिला समिति द्वारा झूला महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से दुर्गा वाहिनी महिला समिति के लोग के अलावे अन्य महिलाएं भी शामिल हुए। अवसर पर महिलाओं सावन झूला महोत्सव का एक दूसरे को बधाई दी मौके पर कोलेबिरा बानो रोड स्थित एक भवन भवन में सावन झूला भी लगाया गया था। पारंपारिक वेश भूषा में मेंहदी लगाकर महिलाओं ने सामूहिक रूप से सावन झूले का आनंद लिया और पारंपरिक गीत भी गाया वही मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गा महिला वाहिनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिनके प्रयास से झारखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र में भारतीय संस्कृति की झलक देखी यह आयोजन सांस्कृतिक एकता और महिला सशक्तिकरण का एक जीवंत कर दिया