इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बिनोद कुमार का झारखंड दौरा

Business

Eksandeshlive Desk

रांची : इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बिनोद कुमार भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती “झारखंड” दौरे पर है। अपने झारखंड दौरे के दौरान 15 अप्रैल को वे राज्य सरकार कर्मचारियों के वेतन खाता पैकेज एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के कर्मचारियों के लिए एचआरआईएस और वेतन खाता पैकेज हेतु इंडियन बैंक के मध्य समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) हस्ताक्षर समारोह में भाग लेंगे। इसके अलावा बिनोद कुमार के कर कमलों से सिंह मोड़, रांची शाखा के नए परिसर का उद्घाटन भी किया जाएगा।

1994 में अपने बैंकिंग करियर की शुरुआत करने वाले कुमार के पास 30 से अधिक वर्षों का व्यापक और वैविध्यपूर्ण बैंकिंग अनुभव है। शाखा और प्रशासनिक कार्यालय परिचालन, जोखिम प्रबंधन और कार्पोरेट क्रेडिट आदि सहित विभित्र क्षेत्रों में उनकी विशेषज्ञता है। इंडियन बैंक पूरे भारतवर्ष में गुणवत्ता एमएसएमई ऋण, खुदरा ऋण एवं कृषि ऋण का वित्तपोषण कर रहा है और अपने डिजिटल उत्पादों के माध्यम से सभी ग्राहकों के लिए डिजिटल सेवाएं प्रदान कर रहा है। झारखंड के औद्योगिक विकास हेतु इंडियन बैंक प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में बिनोद कुमार ने वित्तीय परिदृश्य विकसित करने हेतु चार प्रमुख स्तंभों पर विशेष जोर दिया है-1. सतत व्यावसायिक विकास, 2. ग्राहक सेवा उत्कृष्टता, 3. डिजिटल ऑनबोर्डिंग और 4. अनुपालन, जो बैंक की सफलता को परिभाषित करेगा।

Spread the love