बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शो पर चलने की जरूरत : सीएमडी

360° helath

News by sunil

रांची: सीसीएल मुख्यालय में आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। अपने संबोधन में सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारत को ऐसा संविधान प्रदान किया, जिसने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि हम आज उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। किसी भी देश का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब उसके नागरिक शिक्षित, जागरूक और सशक्त हों। इस विचार को आत्मसात करते हुए हमें अपने कार्यों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक वित्त पवन कुमार मिश्रा, निदेशक तकनीकी/संचालन चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक योजना एवं परियोजनाअनुप हंजुरा तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी सीवीओ पंकज कुमार उपस्थित रहे।

Spread the love