पंचायत से पार्लियामेंट तक निर्णय में होगी नारी : संजय सेठ

360° Ek Sandesh Live

News by Sunil

रांची: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर रांची में भव्य सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें हजारों महिलाओं की सहभागिता रही। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर उपस्थित जनसमूह ने पीएम श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। ह्लपंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्णय में नारी, नव भारत की तैयारीह्व थीम पर आधारित यह कार्यक्रम पूर्णतः नारी शक्ति को समर्पित रहा, जिसमें महिलाओं की अभूतपूर्व भागीदारी ने इसे उत्सव का स्वरूप प्रदान किया।कार्यक्रम का आयोजन माननीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, रांची की महापौर रोशनी खलखो, रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० सरोज शर्मा, विनीता सिंघानिया (पूर्व अध्यक्ष, समर्पण संस्था), विजयश्री साबू (अध्यक्ष, महिला माहेश्वरी सभा) तथा राष्ट्रीय कवयित्री व लेखिका पुष्पा सहाय विशेष रूप से उपस्थित रहीं। महिलाओं को दिए गए आरक्षण के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का माहौल पूर्णतः प्रेरणादायी एवं ऊर्जा से परिपूर्ण रहा, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि आज की नारी समाज और राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।सम्मेलन के उपरांत आर्यभट्ट सभागार से एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया। यह पदयात्रा मोराबादी स्थित बापू वाटिका तक निकाली गई, जहां सभी ने राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए और नारी सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराया।श्री सेठ ने इस अवसर पर कहा कि नवभारत की नारी को पंचायत से पार्लियामेंट तक निर्णय में भागीदारी देनी है। इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने यह अधिनियम लाया है। यह सिर्फ अधिनियम नहीं है, यह इस सपने के पूरा होने जैसा है जो आजादी के बाद हमारे देश की मातृशक्ति देखती थीं। श्री सेठ ने कहा कि यह भव्य आयोजन न केवल नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक बना, बल्कि यह संदेश भी दिया कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Spread the love