गारू प्रखंड में लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर 2 को

Ek Sandesh Live

गारू। जिला परिवहन पदाधिकारी, लातेहार के निर्देशानुसार गारू प्रखंड क्षेत्र के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 2 जुलाई 2026 को गारू प्रखंड मुख्यालय में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस शिविर में गारू प्रखंड की बारेसांढ़, मायापुर, धांगरटोला, करवाई, कोटाम एवं रूद पंचायतों के लोगों के लिए लर्निंग लाइसेंस (LL) एवं ड्राइविंग लाइसेंस (DL) से संबंधित कार्य किए जाएंगे। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों, हिट एंड रन योजना तथा गुड सेमेरिटन योजना की भी जानकारी दी जाएगी।परिवहन विभाग ने क्षेत्र के इच्छुक युवाओं एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को लाइसेंस संबंधी कार्यों के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

Spread the love