17 गावों का जुलूस पहुंचा छड़वा मैदान, या अली या हुसैन की सदाएं से इलाका हुआ बाग-बाग
कटकमसांडी/हजारीबाग : मोहर्रम की नवमी तारीख को सतरह गावों का जुलूस छड़वा मोहर्रम मैदान पहुंच कर आखाड़ों का मिलान हुआ। गुरुवार को खुटरा, सुलमी, हेदलाग, बलियंद, गदोखर वन गदोखर टु, पबरा, लुपूंग, पिचरी, रोमी, डाड़, सारूगाड़ु, नवादा, डुकरा, हरना, कवातु, गोविंदपुर, गांव का जुलूस अपने अखाड़े के साथ छड़वा मैदान में प्रवेश किया। इस अवसर पर विभिन्न अखाड़े के अकीदतमदों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के खेल का प्रदर्शन किया तथा छड़वा मैदान में या अली या हुसैन की सदाएं इलाके में गुंजती रही। एएसपी अमित कुमार अंचल इंस्पेक्टर सपन कुमार महथा प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता तथा पेलावल ओपी के थाना प्रभारी बिट्टू रजक ने मेले का जायजा लिया। इस दौरान कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढ़ग से संपन्न कराने में मोहर्रम कमिटी के अध्यक्ष नौशाद खान उर्फ डिस्को उपाध्यक्ष बाबर अंसारी सचिव कमालउद्दीन इराकी, अकमल अंसारी कोषाध्यक्ष शेख इंत्तेफाक हुसैन प्रवक्ता निसार खान व छड़वा मोहर्रम कमिटी के सदस्य तथा पुलिस प्रशासन के रैपीडिक्शन फोर्स के जवान की अहम भूमिका रही। मौके पर संरक्षक अनवारूल हक, मोख्तार अहमद, नौशाद खान अंतू साव, मिस्बाहुल हक, साजिद अली खान, आखाड़ाधारियों में मोहम्मद सिराजुद्दीन, कलाम अंसारी, असलम खान, मोहम्मद मिन्हाज, हैदर अंसारी, अफताब उर्फ लालून, सरफराज पप्पू, गुलाम गौश, नरायाण साव, नदीम खान, मंसुर खान, अयूब अंसारी, वाहिद मियां, तासीर अंसारी, अजीम अंसारी, इकराम अंसारी के अतिरिक्त सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
