जेएमएम केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने शहर भ्रमण के दौरान दिया सख्त संदेश

360° Ek Sandesh Live

साहिबगंज : जेएमएम के राजनीतिक चाणक्य एवं लोगों के बीच बाबा के नाम से पहचान बनाने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा बीती रात्रि शहर भ्रमण पर निकले। देर रात किए गए इस औचक निरीक्षण के दौरान प्रवक्ता ने साहिबगंज शहर की विधि-व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया और आम लोगों से उनके हाल-चाल पूछकर सुरक्षा व्यवस्था पर प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया प्राप्त की। शहर के मुख्य मुख्य मार्गों से होते हुए स्टेशन परिसर तक मिश्रा ने हर महत्वपूर्ण स्थान का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर विशेष बाते की साथ ही रेल पुलिस पदाधिकारी को कहा स्टेशन परिसर में हमेशा नजर बनाए रखे।कभी भी कोई भगदड़ न मचे,उन्होंने जीआरपी थाना का भी जायदा लिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि मनचलों पर कड़ा शिकंजा कसा जाएगा और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को तत्काल रोका जाएगा। पंकज मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि साहिबगंज में मनचलों की अब खैर नहीं। विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने लगातार गश्त बढ़ाने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तैनाती मज़बूत करने और आम नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे और शहर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। इसके अलावा मिश्रा ने शहर के विकास कार्यों पर भी चर्चा की। उन्होंने बाते साझा करते हुए कहा कि साहिबगंज के लोगों को जल्द ही मर्लिन ड्राइव और पश्चिमी ओवरब्रिज की सौगात जल्द ही मिलेगी, जिससे यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा और शहर का विकास मार्ग और अधिक सशक्त होगा। मिश्रा ने कहा साहिबगंज के विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता पूर्ण है। मर्लिन ड्राइव और पश्चिमी ओवरब्रिज के पूरा होने से शहर को आधुनिक बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे हों। मिश्रा के इस रात्रि भ्रमण ने सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क किया है तथा शहरवासियों में भी सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Spread the love