जेपीएससी छात्र-अभ्यर्थियों की मुख्यमंत्री आवास घेराव की अफवाहें गलत : कुणाल

360° Ek Sandesh Live

रांची। जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव किए जाने की चर्चा और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अफवाहों के बीच छात्र अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल उनका मुख्यमंत्री आवास घेराव की कोई योजना नहीं है। यह जानकारी जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच की ओर से कुणाल प्रताप सिंह ने गुरूवार को मीडिया काे दी।जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्र अभ्यर्थियों के बीच विभिन्न स्तरों पर चर्चा और रणनीति तैयार की जा रही है। लेकिन मुख्यमंत्री आवास के घेराव को लेकर जिस तरह की बातें प्रसारित की जा रही हैं। मूल खबरों या सूचनाओं में फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रम और आंदोलन की आगे की रणनीति की विस्तृत जानकारी जल्द ही मीडिया के समक्ष साझा की जाएगी।इसके साथ ही हाल के दिनों में जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन को लेकर प्रसारित की जा रही कुछ भ्रामक और तथ्यहीन जानकारियों का तथ्यों के साथ खंडन किया जाएगा और आवश्यक स्पष्टीकरण भी दिया जाएगा।कुणाल ने छात्र अभ्यर्थियों और आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले उसके स्रोत और सत्यता की पुष्टि करें।उन्होंने कहा कि आंदोलन से संबंधित आधिकारिक कार्यक्रम और निर्णय की जानकारी मंच की ओर से उचित माध्यम से दी जाएगी। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने कहा कि छात्रों के हितों और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका पक्ष स्पष्ट है। आगामी कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही आंदोलन की दिशा और रणनीति के संबंध में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

Spread the love