झाड़ू व्यवसायी के मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

360° Ek Sandesh Live

By Ashok Anant


हंटरगंज चतरा: हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोदोबार में झाड़ू व्यसायी तपस्वी सिंह के पुत्र अमरेश कुमार सिंह के मकान में शॉट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू करने के साथ ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को भी इसकी जानकारी दी। आग की लपेटे इतनी तेज और भयावह थी , लोगों की हिम्मत कांप उठी। हालांकि कुछ लोगों ने मोटर चालू कर पानी फेंककर आग बुझाने लगे। लेकिन, आग की लपटें धीरे-धीरे तेज़ होती चली गयी। इधर जानकारी मिलते हंटरगंज थाना एएसआई अजय कुमार महतो दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और तुरंत इसकी जानकारी दमकल विभाग की टीम को दी।सूचना पर करीब 1 घंटे के बाद दमकल कर्मियों की टीम वहां पहुंच गई।आग बुझाने के लिए दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी वहां पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक घर मे रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। गनीमत रही कि जिस वक्त मकान में आग लगी थी उस समय घर के सभी बच्चे स्कूल जा चुके थे। वही घर में रह रही दो महिलाओं ने तत्परता दिखाते हुए खिड़की से बाहर निकले। पीड़ित अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि वह झाड़ू व्यापारी है, इस आगजनी घटना में मकान में रखे 40 भंगा झाड़ू और दउरा,500 पीस टोकरी,200 पीस बांस पंखा 5 क्विंटल सरसों 6 क्विंटल गेहूं समेत मकान में रखे आवश्यक कागजात और आभूषण जलकर खाक हो गया। उन्हें करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है।आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।हालांकि, समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंच जाने से आसपास के घर सुरक्षित रह गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इधर पीड़ित परिवार ने आपदा विभाग से मुआवजा की मांग की है, उन्होंने कहा कि मेरी स्थिति दयनीय हो चुकी है।परिवार के भरण पोषण का एक मात्र साधन छीन चुका है। इस घटना से मेरे परिवार में भूख मरने की नौबत आ गयी है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जांच कर उचित मुआवजा मुहैया करवाया जाए जिससे अपना रोजगार चालू कर अपने परिवार का भरण-पोषण स्थापित कर सकें।
इधर इसके अलावा, ग्रामीणों ने बताया कि हंटरगंज प्रखंड जिला का सबसे बड़ा प्रखंड है, आगलगी घटना में यहां से जिला मुख्यालय 30 किमी से जबतक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचती है तब तक सारा सामान जलकर खाक हो जाती है। उन्होंने हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय में स्थायी रूप से कम से कम एक फायर ब्रिगेड वाहन की तैनाती की मांग उठाई, ताकि आपात स्थिति में तुरंत काबू पाया जा सके।

Spread the love