By Sunil
रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के वार्षिक तकनीकी महोत्सव पैंथियन 26 का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन समारोह शुक्रवार को जीपी बिरला आॅडिटोरियम में आयोजित की गयी। समारोह का शुभारंभ देशभक्ति के भाव से राष्ट्रीय गीत के गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात पारंपरिक दीप प्रज्वलन व संस्थान की प्रार्थना ने सभागार में सकारात्मक वातावरण का निर्माण की गयी। इसके पश्चात छात्र मामलों के डीन डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव व कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना ने अपने प्रेरणादायी संबोधन से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने युवा प्रतिभाओं को अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और नवाचार की क्षमता को मंच पर प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह को और अधिक गरिमामय बनाते हुए मुख्य अतिथि नैन्सी सहाय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित की। उन्होंने युवा इनोवेटर्स के साथ अपने नेतृत्व अनुभव साझा करते हुए उन्हें दूरदर्शी सोच, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में चार महत्वपूर्ण – जिज्ञासा , रचनात्मकता, साहस और चरित्र – के विकास पर विशेष जोर दिया। संकाय समन्वयक ने अपने संबोधन में बिरला प्रद्योगिकी संस्थान मेसरा की एयरोस्पेस तकनीक के क्षेत्र में हालिया प्रगति की भी सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से संस्थान के स्पेस एंड रॉकेट्री विभाग के उन पूर्व छात्रों का उल्लेख किया, जो हाल ही में स्काई रूट एयरोस्पेस के रॉकेट प्रक्षेपण अभियान का हिस्सा रहे और संस्थान की तकनीकी उपलब्धियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। इसके साथ ही समारोह का औपचारिक चरण रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे एक जीवंत कार्यक्रम में परिवर्तित हो गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरूआत कल्चरल फ्यूजन से हुई, जिसने विभिन्न संस्कृतियों के खूबसूरत मेल को मंच पर जीवंत कर दिया।इसके बाद ऊजार्वान जनजातीय नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया और झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति एवं स्थानीय विरासत की अनूठी झलक प्रस्तुत की। एहसास ड्राटिक्स सोसाइटी की मनमोहक प्रस्तुति के साथ मनोरंजन का स्तर और भी ऊँचा हो गया।
