जोरासॉख के महेश बर्मा के घर में लगी आग, लाखों रुपए की सम्पति जलकर हुई खाक

Crime States

Eksandeshlive Desk

जमुआ (गिरिडीह ) : गुरुवार की देर रात  जमुआ प्रखंड़ क्षेत्र के जोरासांख  पेट्रोल पंम्प  के नजदीक  महेश बर्मा  के घर में आग लग जाने से लाखों रुपए की संम्पति जलकर राख हो गई।

आपको बता दें कि गुरुवार देर रात लगभग 1 बजे अचानक आग लग गई जिससे चावत ,कपड़ा ,जरूरी कागजात ,फर्नीचर समेत लगभग लाखो की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी देते  गृह स्वामी महेश बर्मा ने बताया कि मै घर पर सोए थे तभी देखा की घर से धुंआ निकल रहा है, इतना देखते ही घर से बाहर निकलतेत ही  पूरा घर मे धुंआ भर चुका था। वह नीचे के दरवाजे से बाहर निकला तब-तक आसपास के लोग जमा हो चुके थे।

घटना की सूचना अग्निशमन वाहन को दी गई। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही  जमुआ पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

कहा आग की लपटें इतनी जोर थी कि देखते-देखते सारी सामग्री जलकर राख हो गई। बता दें कि घर के बगल मे शादी समारोह चल रहा था तभी उनलोगों की नजर पड़ी  दो घंटे तक आग जलती रही।