कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर नौ को कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

360° Politics

sunil verma

रांची: संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर शनिवार को पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि पूर्वाह्न 10 बजे डालटेनगंज में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद 11 बजे गढ़वा में इंदिरागांधी चौक से निकाले जा रहे बाइक जुलूस में शिरकत करेंगे। इसके अलावा एक बजे भवनाथपुर विधानसभा के विशुनपुरा में प्रखंड, मंडल एवं पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक संगठन सशक्तिकरण अभियान पर चर्चा करेंगे।