कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की 26 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

360° Ek Sandesh Live

By Sunil
रांची: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 26 वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में मनाई गयी। आज के दिन को कांग्रेसजनों के द्वारा उर्जा दिवस के रूप में याद किया जाता है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी झारखण्ड की जनता को सदैव याद रहेंगे। देश में शांति और एकता को बहाल रखने के लिए अखंड भारत के सपनों को साकार रखने के लिए उनकी दी गई शहादत को देश सदैव याद रखेगा। झारखण्ड अलग राज्य के बिना यहां रहने वाले आदिवासियों एवं दूसरे समुदाय के लोगों का विकास संभव नहीं है,यह विचार राजीव गांधी ने गुमला, सिमडेगा और खूूँटी की जनसभाओं में प्रकट किया था। राजीव गांधी अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में योजनाओं में झारखण्ड के हितों को सर्वोपरि रखते थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए राजीव गांधी को महान् स्वप्न द्रष्टा बताया एवं कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का जो प्रयास था उसकी एक मजबूत नींव उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान रखा था। भारत में कंप्यूटर युग की शुरूआत उन्हीं की देन है। वक्ताओं ने राजीव गांधी के सत्ता विकेन्द्रीकरण का विस्तार से चर्चा की। राजीव गांधी का यह सपना था कि गांवों में बसने वाले भारत कायाकल्प तभी हो सकता है जब पंचायतों के माध्यम से चुने हुए जनप्रतिनिधियों के हाथों से सत्ता संचालित होगी। 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज शासन व्यवस्था में महिलाओं को आरक्षण जैसे कालजयी निर्णय देश के विकास में अपनी भूमिका निभा रहा है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से दयामणि बारला अभिलाष साहू राकेश सिन्हा रविंद्र सिंह विनय सिन्हा दीपू लाल किशोर नाथ शाहदेव राजीव रंजन प्रसाद सोनाल शांति राजन वर्मा आदित्य विक्रम जायसवाल अमरेंद्र सिंह सुरेन राम सुधीर जगदीश साहू रमाकांत आनंद सुनील सिंह कामेश्वर गिरी राजेश सिंहासन ने उज्जवल तिवारी सतनारायण सिंह राजू राम चंद्ररश्मि पिंगुआ संगीता तोपो नीलम सहाय मिनी बाड़ा नरेंद्र कुमार लाल अनिल उरांव विकी करमाली भोलानाथ सिंह नेलीनाथन अमित कुमार झा अजमल हुसैन बेसिल खलखो संजय कुमार ओझा प्रोफेसर उदय प्रकाश समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।

Spread the love