कांके में सत्संग भवन का उद्घाटन, लोगों ने लिया भाग

Religious

Eksandeshlive Desk
रांची : कांके बोरिया रोड स्थित सत्संग भवन का किया गया। प्रात: 8:42 में शुभ मुहूर्त में परम पूज्यपाद श्री आचार्य देव के आशीर्वाद से परम पूज्यपाद सिपाई दादा के द्वार सत्संग विहार का शुभ उद्बोधन किया गया।
इस अवसर पर सह प्रति ऋत्विक बिराबर राउत ने कहाकि परम दयाल से श्री ठाकुर ने कहा है कि औरों को बचाना अपने बचाना इसी को तू धर्म समझना। आज की हर समस्या का यही निदान है। इसके लिए परम दयाल ने हमें पांच नीति दी है इनका पालन करना हमारा धर्म है।
सत्संग सभा को संचालित करते हुए डॉक्टर जयदीप पति ने कहा कि ठाकुरजी ने संकुचित स्वार्थ को जीवन का सबसे बड़ा बाधक और दुखों का कारण बतलाया है। अगर हमें स्वार्थी ही बना है तो हमारा स्वार्थ बृहत्तर होना चाहिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्संग विहार के सचिव देवाशीष गुप्ता, सह प्रति ऋत्विक बिराबर राउत, डॉ आर एस पान, रंजीत गुप्ता, बसंत राम, योगेंद्र सिंह, सेवक गण में प्रमुख रूप से अर्जुन सिंह रणवीर, दिलीप, संजय महतो, गौतम सेन सहित सैकड़ो लोगों का योगदान रहा। मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी उपस्थित थीं।