महुआडांड़ (लातेहार) महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत रामपुर स्थित आरपीएस आवासीय पब्लिक स्कूल के सौजन्य से बुधवार को कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगाया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से कांवड़ यात्रियों के लिए खीर एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई।कांवड़ यात्रा के दौरान आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने श्रद्धापूर्वक खीर एवं पानी वितरित किया। इस दौरान छात्रों ने सेवा भावना के साथ कांवड़ियों की सहायता की। विद्यालय की इस पहल की श्रद्धालुओं ने सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक यात्रा के दौरान इस तरह की सेवा से यात्रियों को काफी राहत मिलती है।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इसी भावना से कांवड़ यात्रियों के लिए जलपान एवं पेयजल की व्यवस्था की गई। मौके पर निर्देशक सत्यानंद वर्मा सहित छात्र छात्राएं मौजूद थे।
