कार्डिनल तेलेस्फोर पी० टोप्पो को श्रद्धांजलि दी : राजेश ठाकुर

Ek Sandesh Live

sunil verma
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बुधवार को डॉ० कामिल बुल्के पथ, रांची स्थित लोयोला मैदान जाकर कार्डिनल तेलेस्फोर पी० टोप्पो के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि सारा जीवन परोपकार के लिए अर्पित कर दिया एक सुदूर गांव से निकलकर चर्च के उच्च पद पर आसीन होना झारखंड राज्य के लिए गौरव की बात थी उन्होंने सदैव समाज के बीच आपसी प्रेम एवं भाईचारा को बांटने का कार्य किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।