कौशल का संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी के माध्यम से ऑल इंडिया रैंक 20 के साथ दूसरी सफ़लता

360° Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

हजारीबाग: झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला, सदर प्रखण्ड के अंतर्गत जगदीश कॉलोनी रामनगर निवासी अर्जुन साहू(सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक) के सुपुत्र कौशल किशोर का चयन यूपीएससी द्वारा आयोजित  जेटीओ ( राजभाषा अधिकारी) ई एस आई सी , श्रम एवं रोजगार मंत्रालय(भारत सरकार) परीक्षा में 20वें रैंक के साथ हुआ है। कौशल किशोर अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता- पिता, दीदी-जीजा, ईश्वर व गुरुजनों को देते हैं।कौशल किशोर पूर्व में भी सिविल सेवा के साक्षात्कार के स्तर तक जा चुके है एवं केंद्र व राज्य को भी विभिन्न परीक्षाओं में भी अंतिम स्तर तक जा कर कई बार निराशा हाथ लगी है। परन्तु निरंतर प्रयास से आखिर कर देश के प्रतिष्ठित संस्था यूपीएससी के माध्यम से चयन हो सका है।

कौशल किशोर दो माह से प्रभारी प्राचार्य के रूप में एकलव्य आदर्श+2 विद्यालय,हटगम्हरिया, पश्चिमी सिंहभूम में कार्यरत हैं और साथ ही  उन्हें दो सप्ताह पहले ईपीएफओ जेटीओ (राजभाषा अधिकारी) परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 32 के साथ चयन हुआ है।कौशल वर्षो से संघर्ष में अहम भूमिका व सहयोग निभाने वाले कुछ लोगों का विशेष आभार प्रकट करते हैं, जिनमे  होरिल साहू ( परिवार व गांव के जेठ),  जीजा  सुधीर लाल गुप्ता, बड़ी दीदी  वीणा देवी,  और परिवार के कुछ अन्य सदस्य जैसे अर्चना दी, जीजा संतोष कुमार, श्री लखन प्रसाद साहू(सचिव, झारखंड जन कल्याण संस्था), बालेश्वर शास्त्री,  सुनील कुमार (सचिव-जिला ग्रामीण विकास समिति, हजारीबाग-सह- युवा समाजसेवी), एवं अन्य संघर्ष के दिनों के साथी शामिल हैं।

Spread the love