By Sunil
रांची: सीसीएल के एनके क्षेत्र अंतर्गत डकरा स्थित केन्द्रीय विद्यालय का विधिवत उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व राज्य सभा सांसद महुआ मांजी ने सुंयक्त रूप से गुरूवार को किया। मौके पर संजय सेठ ने कहा कि सीसीएल के सहयोग से केन्द्रीय विद्यालय, डकरा का उद्घाटन हुआ है, यह ना सिर्फ डकरा के लिए गौरव की बात है बल्कि पूरे खलारी एवं मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र के लिए गौरव एवं खुशी का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस विद्यालय के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और वे भविष्य में देश-दुनिया में झारखंड एवं भारत का नाम रोशन करेंगे। वही सीसीएल सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, कांके के पूर्व विधायक समरी लाल, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक अनुप हंजुरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार तथा केन्द्रीय विद्यालय संगठन के उप-आयुक्त एस. जे. जोगलेकर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
