खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारेगा संच: योगेश दांगी

Ek Sandesh Live Health Sports

आईएजी फुटबॉल मैदान में भुरकुंडा संच का संच स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न
KETU SINGH
भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा संच समिति के तत्वावधान में रविवार को ग्लास फैक्ट्री आईएजी फुटबॉल मैदान में एक दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन भुरकुंडा संच समिति रामगढ़ अंचल महिला समिति एवं भुरकुंडा क्षेत्र के समाजसेवियों द्वारा भारत माता एवं सरस्वती माता के तस्वीर पर द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। मैच का शुभारंभ अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर भुरकुण्डा संच समिति के संरक्षक युगेश दांगी ने कहा की झारखण्ड नाम यदि पुरे दुनियाभर में जाना जाता है तो उसकी वजह खेल है। उन्होंने कहा कि खेलो में भी करियर क असीम संभावनाएं हैं। आज एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वावधान में गांव में छिपे प्रतिभावान बच्चे-बच्चीयों अपना प्रतिभा निखारने का काम किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न 30 गांव से आए 10 से 16 आयु वर्ग के 760 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें 100, 200, 400 मीटर दौड़, उंची कुद, लम्बी कुद एवं कबड्डी में बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। सफल प्रतिभागियों को अतिथियों ने मेडल एवं मोमेन्टौ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भुरकुंडा संच संरक्षक योगेश दागी एवं संचालन सच प्रमुख नागेश्वर महतो ने किया। मौके पर रामगढ़ अंचल संस्कार शिक्षा अध्यक्ष के जेपी अग्रवाल, महिला समिति की अध्यक्षया उमा सिंहा, सचिव अनामिका श्रीवास्तव, एकल अभियान भुरकुंडा संच समिति के संरक्षक योगेश दागी, अध्यक्ष सनी कुशवाहा, सचिव विक्रम, सह सचिव विजय, कोषाध्यक्ष राजेश सोनी, समाजसेवी अनूप कुमार ठाकुर, कंचन कुमार, सतीश मोहन मिश्रा, सत्येंद्र नारायण सिंह, जगतार सिंह, हरिनाथ महतो, संतन सिंह, विजय, कुंदन, एकल अभियान रामगढ़ अंचल मूल्यांकन प्रमुख उमेश कुमार महतो, खेल प्रमुख खिरेंद्र कुमार, प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण प्रमुख नंदकिशोर महतो, भुरकुंडा संच प्रमुख नागेश्वर महतो, पतरातु संच प्रमुख शान्ती देवी सहित पियासो कुमारी, पतरातू संच आचार्य फागू महतो आदि का विशेष योगदान रहा।