किसान मोर्चा के जिला प्रभारी बने राजीव शाहदेव

360° Ek Sandesh Live

Chatra: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के निर्देश पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कमिटी सदस्य राजीव शाहदेव को चतरा जिले का प्रभारी बनाया गया है।बीजेपी किसान मोर्चा के द्वारा 12 से 11 मार्च तक ग्राम परिक्रमा यात्रा का आयोजन किया है। इसी सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जिला प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। 25 फरवरी को जिले के टंडवा प्रखंड में किसान मोर्चे के द्वारा ग्राम परिक्रमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।