Eksandeshlive Desk
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष कर्मदेव भगत ने किसानों के हक और अधिकार को लेकर झारखंड राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए समय पर उन्नत बीजों के वितरण की जोरदार मांग रखी। मंडल अध्यक्ष कर्मदेव भगत ने कृषि मंत्री को अवगत कराया कि खेती के मौसम में अक्सर बीजों के वितरण में देरी होने के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
डल अध्यक्ष कर्मदेव भगत ने कहा कि यदि किसानों को समय रहते खाद और बीज उपलब्ध करा दिए जाएं, तो वे सही समय पर अपनी फसल लगा सकेंगे, जिससे उनकी पैदावार बेहतर होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए किसानों के हित में हर संभव कदम उठाने और समय पर बीज वितरण सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर कई स्थानीय किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शिबू उरांव (किसान), रंगलाल उरांव (किसान मित्र), महेश उरांव, प्रभात मिंज, हीरालाल उरांव शामिल रहे। उपस्थित किसानों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और समय पर कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की।
