घाटशिला : घाटशिला उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक एवं विधायक कल्पना सोरेन ने पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्रा सोरेन के समर्थन में भव्य रोड शो में भाग लिया। रोड शो के दौरान कल्पना सोरेन के स्वागत में जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिवादन किया। क्षेत्र के लोगों में उत्साह और जोश साफ झलक रहा था। उन्होंने जनता से अपील की कि झारखंड की अस्मिता और विकास के लिए झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को भारी मतों से विजयी बना कर स्वर्गीय राम दास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें ।
