क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना झारखंड पार्टी की पहली प्राथमिकता: एनोस एक्का

Ek Sandesh Live Politics

Amit Ranjan

जलडेगा: क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को सुनने वाला आज कोई नहीं है लेकिन झारखंड पार्टी माटी से जुड़कर काम करती है और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का काम करती है उक्त बातें झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का के द्वारा जलडेगा के हर्रा पानी गांव में आयोजित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर बैठक के दौरान कही, उन्होंने कहा कि लगातार इस क्षेत्र की जनता वर्तमान सरकार से पूरी तरह से ऊब चुकी है और अब झारखंड पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है। आज क्षेत्र में बिजली पानी सड़क हाथी भ्रष्टाचार सहित कई प्रकार की समस्या व्याप्त है लेकिन उन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड पार्टी अब पूरी तरह से लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए कमर कस लिया है और समस्याओं का समाधान होने तक लगातार प्रयास करेगी। युवा जिला अध्यक्ष सन्देश एक्का ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी समाज को संगठित करते हुए आने वाले चुनाव में अपनी सत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करते हुए झारखंड पार्टी का सहयोग करें ताकि क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी इस क्षेत्र का विकास नहीं कर सकती इसके लिए झारखंड पार्टी आपकी क्षेत्रीय पार्टी है जिसका आप सहयोग करें क्षेत्रीय पार्टी आपकी सुख दुख में दिन-रात खड़ी रहेगी। इधर कार्यक्रम से पूर्व ग्रामीणों के द्वारा अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाकर पुष्प कुछ देकर स्वागत किया। मौके पर झारखंड पार्टी जिला अध्यक्ष मातियस बागे, अभय विश्वकर्मा, लालित समद, सारन सुरिन, सिलमानी सुरिन, आशीष साहू, आशीष सिंह, रसाल खालखो, सुगड समद, नुतन लुगुन, तुरलेन समद, हर्षित तोपनो, एमलेन लुगुन, मुकुट सुरिन सहित ग्रामीण मौजूद थे।