कटकमदाग अंचल अधिकारी सतेन्द्र नारायण पासवान का मुखिया संघ ने किया स्वागत

360° Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

कटकमदाग:  प्रखंड के कटकमदाग अंचल अधिकारी सतेन्द्र नारायण पासवान को कटकमदाग मुखिया संघ की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता एवं प्रतिनिधियो ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। मुखिया संघ के अध्यक्ष ने कहा कि अंचल अधिकारी के आगमन से प्रखंडवासियों की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नए अंचल अधिकारी क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देंगे और आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रखंड स्तर पर राजस्व कार्यों, भूमि विवादों और सामाजिक योजनाओं को लेकर पारदर्शिता और त्वरित निपटारा  जनता की पहली मांग है। इस मौके पर अंचल अधिकारी सतेन्द्र नारायण पासवान ने मुखिया संघ के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंचल में किसी भी तरह की शिकायत या समस्या आने पर आमजन सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी कार्य नियम और कानून के अनुसार पारदर्शी तरीके से होंगे। मौके पर उपस्थित मुखिया प्रमेश्वर गोप कल्लू राम सरिता देवी  दीपक कुमार यादव मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव महेश प्रसाद कुशवाहा विजय कुमार अख्तर नूरी इत्यादि शामिल थे।

Spread the love