कुंदा-नवादा कालिकरण सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, उखड़ने लगी पीचिंग

360° Ek Sandesh Live


रिपोर्ट सिकेंद्र कुमार यादव
कुंदा (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के कुंदा से नवादा पंचायत सचिवालय तक जाने वाली कालिकरण सड़क में इन बरसात के दिनों में निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान सड़क की पीचिंग जगह-जगह से उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में अनियमितता और घटिया सामाँग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए। नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में निर्धारित सामाग्री मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ईचातू और मोहनपुर गांव के ग्रामीण रौशन कुमार, छोटू कुमार, अनिल कुमार, दशरथ कुमार, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, मदन कुमार, कामेश्वर कुमार, प्रकाश यादव, दिलीप यादव, अनिल यादव, नीतीश यादव कमलेश यादव और मंटू यादव ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में काफी अनियमितता बरती जा रही है। सड़क पर बिछाई जा रही गिट्टी और अन्य सामग्री ठीक से नहीं बैठ रही है और गुणवत्तापूर्ण नहीं दिया जा रहा है ।कई स्थानों पर गिट्टी उखड़कर बिखरी हुई है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि बरसात के दौरान भी निर्माण कार्य कराया गया और मना करने के बावजूद काम जारी रखा गया।जो कि बरसात के मौसम में कालीकरण रोड बनाने योग्य नहीं होती है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण आरओ विभाग की ओर से कराया जा रहा है और ठेकेदार गणेश साव द्वारा कार्य कराया जा रहा है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, जिसके कारण सड़क की पीचिंग उखड़ने लगी है। इससे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उपरोक्त विषय में उपायुक्त महोदय से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अनियमितता पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सड़क की गुणवत्ता के अनुरूप निर्माण कार्य कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क को दुरुस्त नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Spread the love