Eksandeshlive Desk
रांची: राजधानी की रातू थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे ठग नजरे आलम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई मामलों में वांछित था व पुलिस से लगातार बचता फिर रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नजरे आलम की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। इसके बाद पुलिस की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी व अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही थी।
हर बार पुलिस को देता था चकमा
बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से फरार था व हर बार वह पुलिस को चकमा देकर बच निकलता था। लेकिन इस बार पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस ठगी के नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।
