लातेहार में भाजयुमो ने किया युवा चौपाल का आयोजन

Politics States

Eksandeshlive Desk
लातेहार: लातेहार जिले के होटवाग स्थित पहाड़ी ढाबा में भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय युवा चौपाल का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लातेहार भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे। जहां अतिथियों ने लातेहार विधानसभा के युवा चौपाल संयोजक सह युवा मोर्चा जिला महामंत्री अश्विनी सिंह और मनिका विधानसभा के युवा मोर्चा चौपाल के संयोजक सह जिला मंत्री अजय प्रसाद को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा नई जिम्मेवारी के लिए शुभकामनायें दी गयी। साथ ही साथ राजद और कांग्रेस से आये हुये दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री सूरज शाह ने किया। बैठक की समाप्ति की घोषणा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अश्विनी सिंह के द्वारा किया गया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला महामंत्री बंशी यादव, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सह संयोजक आजाद, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, मनिका प्रखंड प्रमुख सह युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रतिमा देवी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुकेश पाण्डेय, रवि सिंह, लोहरदगा जिला युवा मोर्चा प्रभारी रघुवीर यादव , मनिका विधानसभा विस्तारक अलख निरंजन प्रसाद, जिला कार्य समिति सदस्य मनोज कुमार, ओबीसी जिला महामंत्री विष्णुदेव गुप्ता, लातेहार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, मंडल महामंत्री अवधेश चंद्रवंशी, ओबीसी मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद समेत युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, जिला कार्य समिति सदस्य, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।